gadha koun

गधा कौन
akbar birbal story gadha koun

 
एक बार अकबर अपने दो बेटों के साथ नदी के किनारे
गये। साथ में बीरबल भी थे। दोनों बटों ने अपने कपडे उतारे
और नदी में नहाने उतर गये। बीरबल को उन्होंने अपने
कपड़ों की रखवाली करने के लिये कहा।
बीरबल नदी किनारे बैठ कर उन दोनों के आने का
इंतज़ार करने लगे। कपडे उन्होंने अपने कन्धों पर रखे
हुए थे। बीरबल को इस अवस्था में खडे देख अकबर के
मन में शरारत सूझी। उन्होंने बीरबल को कहा, 'बीरबल
तुम्हे देख कर ऐसा लग रह है जैसे धोबी का गधा कपडे
लाद कर खडा हो ।
बीरबल ने झट से जवाब दिया, ' महराज धोबी के गधे के
पास केवल एक गधे का ही बोझ होता है किंतु मेरे पास तो
तीन-तीन गधों का बोझ है ।
महाराजा अकबर निरूत्तर हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form